23rd June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 46 हजार छात्रों ने दी RENEET परीक्षा, जुलाई अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट

आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई घायल

रायपुर के 35 केंद्रों पर 9856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

एक ही रास्ता, बायोमेट्रिक लॉक और सुरक्षा में लापरवाही, जानिए क्यों बनी लखनऊ की इमारत ‘मौत का कुआं’

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, गर्मी से राहत, अगले 5 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

Advertisment

CG : गरियाबंद के बाद सूरजपुर में भी बवाल, वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल

Media Yodha Desk Mon, Jan 12, 2026

सूरजपुर : गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले में भी अश्लील डांस वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस कराया गया है। अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। यह वीडियो कुमेली वन विभाग का बताया जा रहा है जो कि कुछ दिन पुराना है। बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ओपेरा की आड़ में अश्लील नृत्य आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है।

अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन की अनुमति दिए जाने और कार्यक्रम के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है। यह समिति पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए आयुक्त (कमिश्नर) को भेजा जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन