17th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत की ये Rare Diseases, जिनके बारे में 90% लोग हैं अनजान, जानिए इनके खतरनाक सच

Advertisment

Human Trafficking : छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Media Yodha Desk Mon, Aug 17, 2026

Human Trafficking: छत्तीसगढ़ की बेसहारा बेटियों को पढ़ाई और आर्थिक मदद का झांसा देकर यूपी के अलीगढ़ में बेचने वाले मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। टप्पल थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में ‘लीडर चाची समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरोह के चंगुल से 3 नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित किया है। अलीगढ़ के एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि 7 अगस्त को पीआरवी से सूचना मिली थी कि टप्पल क्षेत्र के मौर गांव में एक बच्ची को बेचा गया है। इसके बाद सीओ खैर अभिषेक कुमार पटेल के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल के तहत टीम गठित की गई।

जांच में पता चला कि प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र की बबीता उर्फ ‘चाची’ पत्नी रामबाली यादव, छत्तीसगढ़ की आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों को निशाना बनाती थी। वो उन्हें पढ़ाई-लिखाई, नौकरी और आर्थिक सहायता का लालच देकर अपने प्रभाव में लेती थी।  पुलिस के मुताबिक के सुखाराम उर्फ सूखा उर्फ महावीर फौजदार इन बच्चियों को खरीदकर अलीगढ़ और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में मोटी रकम लेकर बेच देता था। एक नाबालिग की कीमत 70 हजार से 1 लाख रुपए तक तय की जाती थी।

नाबालिगों को ही क्यों बनाते थे निशाना?

एसपी मनीष मिश्रा के मुताबिक, गिरोह जानबूझकर नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाता था। आरोपियों को लगता था कि कम उम्र में उन्हें अपने प्रभाव में लेना और ब्रेनवॉश करना आसान होगा। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बरामद बच्चियों के अलावा गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। गिरोह में राजस्थान का सुखाराम उर्फ सुखा भी शामिल था। पुलिस के अनुसार वह फर्जी पहचान के आधार पर रह रहा था। 

‘लीडर चाची’ समेत 5 गिरफ्तार, 3 बच्चियां रेस्क्यू

पूछताछ और जांच में मानव तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में थाना गौंडा क्षेत्र में रहने वाले सुखाराम उर्फ सूखा उर्फ महावीर फौजदारा, बबीता उर्फ चाची, बबलू, ओमपाल सिंह और विनोद को टप्पल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर तीन बच्चियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन