17th August 2026

BREAKING NEWS

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Advertisment

CG News : दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

Media Yodha Desk Mon, Aug 17, 2026

कोरबा : जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला.

पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई है.युवक की तलाश तेज करने के साथ ही बांगो बांध का गेट नंबर-2 खोला गया. अब तक बांध के 9 गेट खोले जा चुके हैं, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं. कोरिया और सूरजपुर जिले में हुई भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.

टरबाइन समेत कुल 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है और तटीय बस्तियों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया गया है। कोरबा के सीतामढ़ी में हरदेव नदी किनारे बसे करीब 10 घरों में पानी घुस गया है। प्रभावित लोग घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन