18th August 2026

BREAKING NEWS

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं का रैंप वॉक विवाद पर विभाग का स्पष्टीकरण, कहा- अपनी इच्छा से लिया था हिस्सा

Advertisment

CG Nursing Admission : नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Media Yodha Desk Mon, Aug 17, 2026

CG Nursing Admission: चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर वर्षों से लंबित प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन की मांगों को स्वीकार करते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। नए नियमों से विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान ज्यादा मौके मिलेंगे और प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान होगी। अब नर्सिंग प्रवेश के लिए होने वाली काउंसलिंग के हर राउंड में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

पहले किसी राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को अंतिम राउंड तक इंतजार करना पड़ता था। नए बदलाव से विद्यार्थी अगले राउंड में भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। काउंसलिंग के दौरान यदि कोई विद्यार्थी किसी राउंड में प्रवेश नहीं लेना चाहता है, तो अब उसे स्क्रूटनी कराने की जरूरत नहीं होगी। पहले प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में भी विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिए संबंधित कॉलेज तक जाना पड़ता था। नए नियम से विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से कॉलेज जाने की परेशानी नहीं होगी।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि यदि किसी विद्यार्थी का नाम शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए सूची में आ जाता है, लेकिन वह वहां प्रवेश नहीं लेता है, तो उसे काउंसलिंग से बाहर नहीं किया जाएगा। अगले चरण में वह किसी अन्य निजी नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश ले सकेगा। पहले शासकीय कॉलेज में नाम आने के बाद प्रवेश नहीं लेने पर विद्यार्थी को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता था। इससे निजी कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विकल्प सीमित हो जाते थे। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में किए गए इन संशोधनों का स्वागत किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन