17th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

CG Naxal surrender : नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 4 इनामी नक्सलियों ने डाला हथियार; कई हमलों में थे शामिल

Media Yodha Desk Fri, Jan 30, 2026

सुकमा : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर लगातार टूट रही है. नक्सल संगठन को फिर बड़ा झटका लगा है. सुकमा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को 8 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों ने हथियार के साथ पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया है, इनमें एसीएम रैंक के नक्सली शामिल हैं. सरेंडर करने वालों में 2 महिला नक्सली हैं.

इस दौरान SLR, INSAS, .303, .315 रायफल व एम्युनेशन जमा किया गया है. ये सभी गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय थे. यह आत्मसमर्पण सुकमा पुलिस और अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) पुलिस के संयुक्त प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम बताया जा रहा है. 

यह पूरी कार्रवाई राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत हुई है, जिसका उद्देश्य हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ना है. पुलिस और प्रशासन ने इस अवसर पर अन्य नक्सलियों से भी अपील की है कि वे हथियार डालें, आत्मसमर्पण करें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर सामान्य जीवन की ओर लौटें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन