26th April 2026

BREAKING NEWS

रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों में आज हीटवेव का यलो अलर्ट जारी

इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज रविवार का दिन, पढ़ें 26 अप्रैल 2026 का राशिफल

आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी का हमला, पहली पत्नी और बच्चे पर चाकू से वार, दो की मौत

ईरान का बड़ा दावा - “हमने अभी तक अपनी मिसाइल क्षमता का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल ही नहीं किया”, इजरायल-अमेरिका में हलचल

श्रीसंत का फिर फूटा गुस्सा हरभजन सिंह पर, 'थप्पड़ कांड' को लेकर बड़ा दावा, बोले– कमाए 1 करोड़ रुपये

Advertisment

Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा पहुंचा 87 लाख टन, किसानों को 7,771 करोड़ का भुगतान

Media Yodha Desk Tue, Dec 16, 2025

Dhan Kharidi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर राज्य के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य अनवरत रूप से जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया, अब तक 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। 11 दिसंबर 2025 की स्थिति में किसानों को धान खरीदी के एवज में 7 हजार 771 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान समर्थन मूल्य  के तहत का किया जा चुका है। वहीं अवैध धान परिवहन पर भी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 1.93 लाख टन अवैध धान जब्त किया गया है। कृषि  विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित 2739 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी सुगमता पूर्वक की जा रही है। धान की खरीदी के लिए 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। राज्य के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं  अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

राज्य में किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसान पंजीयन का कार्य एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। वर्तमान में धान की खरीदी के लिए 27.40 लाख किसानों के धान का रकबा 34.39 लाख हेक्टेयर का पंजीयन किया गया है, जबकि गत वर्ष 25.49 लाख किसानों द्वारा रकबा 28.76 लाख हेक्टेयर से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया था। इस प्रकार गत वर्ष विक्रय गए किसानों की तुलना में इस वर्ष लगभग 7.5 प्रतिशत किसान एवं 19 प्रतिशत रकबा का पंजीयन अधिक हुआ है।

इन किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन से छूट

संस्थागत पंजीयन, भूमिहीन किसान (अधिया/रेगहा), डूबान क्षेत्र के किसान, वन अधिकार पट्टाधारी किसान, ग्राम कोटवार (शासकीय पट्टेदार) श्रेणी के किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन से छूट प्रदान की गई है । किसान पंजीयन का कार्य वर्तमान में जारी है।

24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों के हितों काे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने अब 24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा “तुहर टोकन” एप्प में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदान कर दी है। वर्तमान में 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान खरीदी किया जा चुका है। किसानों द्वारा आगामी 20 दिवस के टोकन प्राप्त किए जा सकते हैं।

अब तक 1.93 लाख टन अवैध धान जब्त

जिलों में राजस्व, खाद्य, सहकारिता, वन, मंडी आदि विभागों के अधिकारियों का विशेष चेकिंग दल बनाया गया है। राज्य स्तर पर मार्कफेड अंतर्गत स्टेट इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (ICCC) की स्थापना की गई है। अब तक प्रदेश में अवैध धान परिवहन/भण्डारण के 2000 से अधिक प्रकरण बनाए गए हैं, जिसमें अब तक 1.93 लाख टन अवैध धान जब्त किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन