26th April 2026

BREAKING NEWS

भिलाई में एक और सनसनीखेज हत्या, बुजुर्ग ने युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

खेत के पेड़ में डबल सुसाइड, लटकी हुई मिली युवक और महिला की लाशें

NEET एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट, एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले जान लें जरूरी नियम

1 करोड़ की संपत्ति रजिस्ट्री पर अब 60 हजार तक की बचत, महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50% तक छूट

टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की कड़ी कार्रवाई

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 77 वाहन चालकों पर कार्यवाही

Media Yodha Desk Thu, Dec 11, 2025

मुंगेली जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात श्री पटेल की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसी क्रम में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन पर, थाना लोरमी पुलिस द्वारा दिनांक 09.12.2025 एवं 10.12.2025 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। लोरमी पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, प्रेशर हॉर्न का अनाधिकृत उपयोग करने, और अन्य मोटर व्हीकल एक्ट (M.V. Act) के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले 77 वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर चालानी कार्यवाही की।

* कार्यवाही की संख्या: दो दिनों की इस विशेष कार्यवाही में, कुल 77 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक की अपील: नाबालिगों को वाहन न दें, नियम ही जीवन की सुरक्षा है

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने निर्देश दिए हैं कि यह विशेष अभियान आगे भी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा ताकि लोरमी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

आम नागरिकों और विशेष रूप से अभिभावकों से सख्त अपील की है:
1. नाबालिग ड्राइविंग पर रोक: 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति बिल्कुल न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन मालिक (अभिभावक) पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
2. हेलमेट और सीट बेल्ट: दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
3. ओवर-स्पीडिंग से बचें: तेज रफ्तार से वाहन चलाना गंभीर दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।

सुरक्षित यातायात हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना लोरमी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन