17th August 2026

BREAKING NEWS

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

Advertisment

CG CRIME : बस स्टैंड पर नशेड़ियों की गुंडागर्दी, युवक से छीना पैसा, विरोध पर लाठी-डंडों से हमला

Media Yodha Desk Tue, Dec 30, 2025

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिनदहाड़े दो पक्ष डंडे और लोहे की रॉड लेकर जमकर लड़ाई करते दिख रहे। पूरा मामला कबीरधाम के बस स्टैंड का है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक पक्ष के दो लोगों को चोटें आई है, जिसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बस स्टैंड में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा कि बस स्टैंड में सुदर्शन चन्द्रवंशी सुलभ गए हुए थे, जहां नशेड़ियों ने जेब में रखे पैसे को छिनने की कोशिश की, जिसका सुदर्शन ने विरोध किया और अपने लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद नशेड़ियों ने अपना गैंग बुलाकर डंडे और रॉड से 4 लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में सुदर्शन चन्द्रवंशी के हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं राजेंद्र चन्द्रवंशी के सिर पर चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन