17th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

Chhattisgarh GST Action : नवीन इंजीनियरिंग वर्क्स में GST विभाग ने मारा छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त

Media Yodha Desk Thu, Dec 18, 2025

अंबिकापुर : शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है. जीएसटी विभाग के अधिकारी लगातार 12 घंटे तक दस्तावेजों और उपकरणों की जांच करते रहे.

जीएसटी विभाग की टीम ने रेड कार्रवाई में फर्म से संबंधित दस्तावेज और बिजली उपकरण ज्बत किया है. जानकारी के अनुसार, नवीन इंजीनियरिंग संस्थान मशीन मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में सामग्री सप्लाई का कार्य करता है. छापेमारी के दौरान विभागीय टीम ने संस्थान से बड़ी मात्रा में बिल, वाउचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं.

हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी तरह की अनियमितता या कार्रवाई के निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए इसे नियमित प्रक्रिया बताया है. गौरतलब है कि अंबिकापुर में जीएसटी विभाग द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है, जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हलचल का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन