17th August 2026

BREAKING NEWS

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisment

CG News : नए साल की सुबह मंदिर परिसर में आग, भक्तों में मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Thu, Jan 1, 2026

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए वर्ष के अवसर पर सोमवार सुबह आग लगने से भक्तों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार यह आग भक्तों की लापरवाही के चलते लगी, जो मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरी से फैल गई। समय रहते आग आग पर काबू पाने से बड़ी घटना टल गई। नए वर्ष के मौके पर सुबह से ही मां महामाया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। आग लगते ही मंदिर प्रबंधन और मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला।

कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान सावधानी बरतें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन