17th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

CG News : स्कूल में छात्रों के बीच रंजिश, चाकूबाजी में एक छात्र के भाई को आई चोटें

Media Yodha Desk Sat, Dec 20, 2025

दुर्ग : जिले में स्कूली छात्रों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी में एक छात्र के बड़े भाई को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, खालसा स्कूल के एक छात्र का किसी दूसरे स्कूल के छात्र से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद उस समय शांत हो गया, लेकिन दूसरे स्कूल का छात्र मन में रंजिश पाले रहा।

बदला लेने की नीयत से उसने अपने 10 से 11 साथियों को इकट्ठा किया और 19 दिसंबर को अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और उग्र था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला पद्मनापुर थाना क्षेत्र का है। सभी छात्र नाबालिग है। 11वीं और 12वीं में अलग-अलग स्कूल में पढ़ते है। हमले के दौरान जब खालसा स्कूल के छात्र का बड़ा भाई केशव बीच-बचाव के लिए आगे आया, तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल केशव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, केशव को चाकू से गहरी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन