17th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

Tamnar Violence : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमनार हिंसा पर कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Media Yodha Desk Sun, Dec 28, 2025

Tamnar Violence: रायगढ़ जिले के तमनार में शनिवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प की जांच होगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. बता दें कि रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में शनिवार को जिंदल के कोयला खदान के विरोध में आंदोलन कर रहे 14 गांव के ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल मारपीट की बल्कि बस समेत दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था.

हिंसक झड़प में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. पुलिस ने घटनाक्रम के बाद 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक की हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण लिबरा के सीएचपी चौक पर कंपनी के गेट के सामने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे.

इससे कंपनी में भारी वाहनों का परिचालन ठप हो गया था. शनिवार को दल-बल से साथ पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देते हुए धरना समाप्त करने कहा. इस दौरान विरोध कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन