17th August 2026

BREAKING NEWS

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisment

Chhattisgarh : कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से मची अफरा-तफरी, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Sat, Dec 13, 2025

सूरजपुर : जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. अचानक दीवार भरभराकर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई. दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है. वहीं 1 घायल का इलाज जारी है. सूचना के बाद कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज में सभी मजदूर काम कर रहे थे.

इसी दौरान 4 मजदूरों पर अचानक दीवार गिर गई. घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ा. वहीं मजदूर सुरेन्द्र (रामनगर) अस्पताल में भर्ती है. घटना की सूचना पर कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे. मजदूरों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने कोल्डस्टोरेज बंद करो के नारे लगा रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन