20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 11 October 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, सितारों का मिलेगा साथ; पढ़ें दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Sat, Oct 11, 2025

Aaj Ka Rashifal 11th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट तक अमृत सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अच्छा समय। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- पॉजिटिव बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकता है। पार्टनरशिप में उठा-पटक हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर गई है व व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम-संतान ठीक है व व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम-संतान पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी अच्छी स्थिति। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार अच्छा है। बस भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन