13th August 2026

BREAKING NEWS

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

Advertisment

Chhattisgarh : रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

Media Yodha Desk Thu, Aug 13, 2026

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में इन दिनों भालुओं के आतंक से लोग दहशत में है। ताजा मामला अलबेलापारा वार्ड से सामने आया है, जहां दो भालू घर में घुसकर बाहर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भालू घर का मेन गेट पार करते हैं, जिन्हें कुत्तों का झुंड घेर लेता है। इसके बाद दोनों दुम दबाकर भाग जाते हैं।

बताया जा रहा है कि अलबेलापारा वार्ड में रोजाना भालू पहुंच रहे हैं और तोड़फोड़ करके उत्पात मचा रहे हैं। रिहायशी इलाकों में लगातार सक्रिय भालुओं के आतंक से लोग दहशत में हैं।

नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला–लारगांव क्षेत्र में 5 अगस्त को भालू के हमले की घटना सामने आई थी। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन