13th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

Earthquake News : भारत के इस राज्य में आया भूकंप, जानिए कितनी थी तीव्रता और असर

Media Yodha Desk Tue, Nov 4, 2025

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार की सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के झटके पड़ोसी विशाखापत्तनम (विजाग) जिले में भी महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की कोई खबर नहीं मिली है।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के अनुसार, भूकंप ठीक 4:19 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। एपीएसडीएमए के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का झटका बहुत थोड़ी देर के लिए महसूस हुआ और गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कर्नाटक के विजयपुरा में आया भूकंप

वहीं, कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार सुबह हल्का भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने यह जानकारी दी। भूकंप सुबह 7:49 मिनट पर आया और इसका केंद्र विजयपुरा तालुका के भूतनल टांडा से लगभग 3.6 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि यह भूकंपीय घटना मामूली थी और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। 

केएसएनडीएमसी ने एक बयान में बताया कि दर्ज किए गए निर्देशांक 16.91 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 75.75 डिग्री पूर्वी देशांतर थे और भूकंप का केंद्र सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। बयान में कहा गया है, "विजयपुरा जिले में केएसएनडीएमसी नेटवर्क ने 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया, जिसका केंद्र विजयपुरा तालुका के भूतनल टांडा से 3.6 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन