14th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

CG में मां-बेटी की संदिग्ध मौत : महिला फांसी पर लटकी मिली, बेटी की लाश पास पाई गई

Media Yodha Desk Sat, Oct 18, 2025

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर पर मां-बेटी की लाश मिली. महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और उसके ठीक बगल में उसकी बेटी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारी पारा का है.जानकारी के मुताबिक, मृतिका के पति रविशंकर पडौती, जो दल्लीराजहरा थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे. उनकी लगभग डेढ़ साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. शुक्रवार रात महिला के 13 साल का बेटा दूसरे कमरे में सोने के लिए गया हुआ था.

आज सुबह जब वह उठा तो कमरे में दोनों की लाश देखी. मृतिका की पहचान निकिता पडौती के रूप में हुई है.घटना की सूचना के बाग पुलिस अधिकारी, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. फिलाहाल पुलिस ने हर संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन