13th August 2026

BREAKING NEWS

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

Advertisment

CG CRIME : पत्नी बनाती थी घर में शराब, पति ने रोका तो खौलते पानी से किया हमला, हालत गंभीर

Media Yodha Desk Sat, May 2, 2026

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने पति पर गर्म चावल से निकला पानी फेंक दिया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने पत्नी को शराब बनाने से मना कर दिया था। फिलहाल गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने भी इस पूरे मामले में जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दरिमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और खेती किसानी का काम करता है। पीड़ित की पत्नी शराब बनाने का काम करती थी, जिसके कारण लोगों का उसके घर आना जाना लगा रहता था। इसी को लेकर उन दोनों का अक्सर विवाद होते रहता था। घटना वाले दिन पीड़ित ने जब पत्नी को शराब बनाने से मना किया, तो वो भड़क गई और गर्म चावल से निकला पानी अपने पति पर फेंक दिया।

गर्म पानी की चपेट में आते ही ग्रामीण बुरी तरह से झुलस गया। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन