14th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिलेगा बड़ा लाभ; जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

Advertisment

Vedanta Power Plant Investigation : बॉयलर यूनिट विस्फोट की जांच तेज, SDM डभरा 30 दिनों में सौंपेंगे रिपोर्ट, सच्चाई जल्द आएगी सामने

Media Yodha Desk Wed, Apr 15, 2026

Vedanta Power Plant Investigation: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दंडाधिकारी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने इस गंभीर औद्योगिक दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इस जांच के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) डभरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को वेदांता पावर लिमिटेड, सिंघीतराई (तहसील डभरा, जिला सक्ती) स्थित प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के जॉइंट में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ।  जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 196 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

जांच अधिकारी को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच अधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुझाव और सुरक्षा उपाय प्रस्तुत करें। साथ ही, यदि कोई अन्य महत्वपूर्ण बिंदु सामने आता है, तो उस पर भी अपनी राय देने के लिए स्वतंत्र होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन