13th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप : आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने

Media Yodha Desk Fri, Oct 17, 2025

बिलासपुर: एक पुलिस वाले कर्मी का एक लाख रुपए वसूली करने का मामला सामने आया है। युवक ने आबकारी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूली करने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी के रुपए लेने का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी एक महिला के सामने रुपए का बंडल रखी है, जिसे पुलिसकर्मी गिनते नजर आ रहा है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, मानिकचौरी निवासी जोगी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि वो आम नागरिक है। बीते 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया, जहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे धमकाया कि उसके खिलाफ “गुंडा-बदमाश” का केस दर्ज होगा। साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर उसे जेल भेज दिया जाएगा।


आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की। जेल जाने के डर सहमे जोगी नायक ने 1 लाख 5 हजार रुपए में सौदा तय किया। पीड़ित जोगी नायक ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। जिस पर उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे का इंतजाम किया। जिसके बाद आरक्षक को घर बुला कर पैसे दिए। पीड़ित युवक ने आरक्षक को 1 लाख 5 हजार रुपए देने का वीडियो बना लिया, वीडियो में उसकी पत्नी आरक्षक को पैसे दे रही है, जिसे पुलिसकर्मी गिन रहा है। आरक्षक के सामने रुपयों का बंडल भी नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन