16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

Indian Premier League 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के दो मुकाबले रायपुर में, QR कोड एंट्री से बदलेगा टिकटिंग सिस्टम

Media Yodha Desk Fri, Apr 17, 2026

Indian Premier League 2026: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) के दो घरेलू मुकाबले खेले जाने हैं। इन मैचों के दौरान स्टेडियम में प्रवेश को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आईपीएल के मैचों के दौरान फिजिकल टिकट की व्यवस्था पूरी तरह खत्म होने जा रही है। स्टेडियम में प्रवेश डिजिटल टिकट के माध्यम से दिया जाएगा। इस व्यवस्था से टिकट की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के साथ बुकिंग कराने वालों को फिजिकल टिकट बांटने के लिए अलग से व्यवस्था करने से भी टीम फ्रेंचाइजी बचना चाहती है। साथ ही दर्शकों को भी फिजिकल टिकट लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। रायपुर में 10 मई को आरसीबी का मुकाबला मुंबई इंडियंस से और 13 मई को रायपुर में आरसीबी और कोलकाता की टीमें आमने-सामने होंगी। स्टेडियम के निरीक्षण और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश देने के लिए आरसीबी की टीम अगले सप्ताह रायपुर आने वाली है।

क्यूआर कोड स्कैन से प्रवेश

आईपीएल मैचों की टिकटों को बेचने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था रहेगी। बुकिंग कराने वाले दर्शकों को उनके मोबाइल नंबर पर ही डिजिटल टिकट भेजी जाएगी। टिकट में सीट नंबर और क्यूआर कोड रहेगा, जिसे स्टेडियम के एंट्री गेट में स्कैन कराने पर दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। दर्शकों को मैच के दिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए मोबाइन रखना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था से उसी व्यक्ति को प्रवेश मिल सकेगा, जो अपने मोबाइल या जिस मोबाइल नंबर से टिकट बुक कराया होगा।

मई में टिकटों की बिक्री होगी शुरू

रायपुर में होने वाले मैचों की टिकटों की बुकिंग मई के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। क्योंकि, अब तक हुए मैचों के दौरान आरसीबी ने एक सप्ताह पहले ही टिकटों की बुकिंग शुरू की है। सूत्रों से के अनुसार जनरल टिकटों की कीमत 3000 रुपए और वीआईपी की 15 से 20 हजार रुपए से शुरू होने की संभावना है। कारपोरेट बॉक्स की एक सीट की कीमत 40 हजार के करीब होने के आसार हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन