14th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

CG News : जुआ अड्डे पर छापा मारने पहुंची पुलिस, भागते-भागते युवक की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Mon, Oct 20, 2025

सूरजपुर : जिले से दिवाली की रात एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहां मौजूद जुआरी भागने लगे। इसी अफरातफरी में एक युवक भागते हुए पास के कुएं में गिर गया। गहराई ज्यादा होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण थाने की ओर कूच कर गए और देखते ही देखते जयनगर थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और दबाव बनाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे इलाके में आवागमन ठप हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने के लिए बातचीत शुरू की है। अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन