14th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिलेगा बड़ा लाभ; जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

Advertisment

CG CRIME : ATM मशीन तोड़कर रातों-रात अमीर बनने का प्लान हुआ फेल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Media Yodha Desk Wed, Apr 15, 2026

खैरागढ़ - फिल्मी अंदाज़ में ATM मशीन तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करने वाला आरोपी हकीकत की जमीन पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया. ‘रातों-रात अमीर बनने’ का उसका प्लान कुछ ही घंटों में पुलिस की कार्रवाई के सामने धराशायी हो गया. 14 अप्रैल को उदयपुर स्थित ATM में तोड़फोड़ की घटना सामने आई. मशीन की देखरेख करने वाले कर्मचारी ने जब ATM बंद देखा तो अंदर का मंजर चौंकाने वाला था.

मशीन के साथ लॉबी में छेड़छाड़ और तोड़ फोड़ हुई थी, साफ था कि किसी ने पूरी तैयारी के साथ ‘कैश लूटने’ की कोशिश की, लेकिन तकनीक और सुरक्षा के आगे उसकी चाल नहीं चल पाई. मामले की सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अपराध दर्ज किया और तुरंत जांच शुरू कर दी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों जैसे आसपास की गतिविधियों, संदिग्ध मूवमेंट और मुखबिर नेटवर्क का सहारा लिया. इसी दौरान एक अहम सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर असामान्य तरीके से बचने की कोशिश कर रहा है. बस फिर क्या था, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर ने ATM में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करना स्वीकार कर लिया. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. आज के समय में ATM मशीनें केवल लोहे का डिब्बा नहीं, बल्कि हाई-टेक सुरक्षा सिस्टम से लैस होती हैं, CCTV निगरानी, अलार्म सिस्टम और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे कई स्तर होते हैं. ऐसे में ‘आसान टारगेट’ समझकर छेड़छाड़ करना सीधा कानून के जाल में फंसना है. चंपालाल ने सोचा था मशीन तोड़कर पैसा निकलेगा… लेकिन निकला क्या? सीधे जेल का रास्ता! 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन