13th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

CG Registry News : 1 करोड़ की संपत्ति रजिस्ट्री पर अब 60 हजार तक की बचत, महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50% तक छूट

Media Yodha Desk Sun, Apr 26, 2026

CG Registry News: छत्तीसगढ़ सरकार ने अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाले 0.60% सेस (उपकर) को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद मंगलवार से नई दरें लागू हो जाएंगी और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने लगेगा।

एक करोड़ की रजिस्ट्री पर 60 हजार तक की बचत

सेस खत्म होने के बाद संपत्ति रजिस्ट्री कराने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अनुमान है कि एक करोड़ रुपए की संपत्ति रजिस्ट्री पर करीब 60 हजार रुपए तक की बचत होगी। इससे मध्यम वर्ग और निवेशकों को सीधा फायदा मिलेगा और रियल एस्टेट सेक्टर में भी तेजी आने की उम्मीद है।

विधानसभा में पारित हुआ था बिल

छत्तीसगढ़ सेस समाप्ति से जुड़ा विधेयक मार्च 2026 में विधानसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया था। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे राजपत्र में प्रकाशित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शनिवार को प्रकाशन के लिए भेजे गए दस्तावेज के आधार पर सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।

सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद लागू होंगी नई दरें

अधिसूचना जारी होते ही रजिस्ट्री से जुड़े सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपडेट किया जाएगा। इसके बाद 28 अप्रैल से होने वाली सभी रजिस्ट्रियों में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी स्तर पर भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

महिलाओं को अतिरिक्त छूट का भी लाभ

राज्य सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क 4% से घटाकर 2% कर दिया गया है। इस प्रस्ताव पर राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है और इसकी अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन