22nd April 2026

BREAKING NEWS

अब नहीं पड़ेगी लंबी यात्रा की जरूरत… बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, इस दिन से भर सकेंगे उड़ान

LPG सिलेंडर से छुटकारा! अब घर-घर पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस, हरियाणा की कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में बड़ा बदलाव, छिंदनार गांव में अब सीएम साय भी नहीं होंगे साथ

'50 हजार देता था, फिर भी मेरे बच्चे को मार डाला...', नीले ड्रम वाली मुस्कान की पेशी पर फूट-फूटकर रोई सौरभ की मां

पहलगाम नरसंहार होने से बचा सकते थे ये 2 लोग, 3000 रुपये के लालच में कर दी गद्दारी

Advertisment

CG Weather Update News : 24 घंटे में 2°C गिरा पारा, राहत के बीच फिर सताएगी भीषण गर्मी; बुधवार से लू का अलर्ट

Media Yodha Desk Wed, Apr 22, 2026

CG Weather Update News : प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली. बुधवार से एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है.  दिन के साथ रात भी गर्म महसूस होंगी. गर्मी अपना असर दिखा रही है, जो पिछले साल के सर्वाधिक तापमान के नजदीक पहुंच चुकी है. राज्य का मध्य इलाका सप्ताहभर की भीषण गर्मी का दौर झेल चुका है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य इलाकों में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरवाट की संभावना जताई है, जिसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के क्रम में आ जाएगा. वहीं आगामी 4 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.

मंगलवार को बिलासपुर फिर सबसे गर्म 

मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 41 डिग्री, बिलासपुर में 43 डिग्री, पेंड्रारोड में 40 डिग्री, जगदलपुर में 37.8 डिग्री, दुर्ग में 41.8 डिग्री और राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 28.4 डिग्री, बिलासपुर में 25.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 27 डिग्री, अम्बिकापुर में 23.2 डिग्री, जगदलपुर में 24.9 डिग्री और दुर्ग में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने और एक-दो स्थानों पर उष्ण रात्रि होने की चेतावनी जारी की गई है. दो दिन बाद  ग्रीष्म लहर चलने की सिलसिला जारी रहेगा.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. वहीं लोगों को रात में भी गर्म हवाएं सताएगी. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन