14th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

Chhattisgarh : शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, बनीं DSP

Media Yodha Desk Tue, Oct 21, 2025

रायपुर : शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने इसके लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। स्नेहा गिरपुंजे की पोस्टिंग पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों विष्णुदेव साय कैबिनेट ने इस मामले को विशेष प्रकरण मानते हुए स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया था।

बता दें कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की सुकमा में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से शहादत हुई थी। राज्य सरकार ने शहीद अधिकारी के योगदान और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन