14th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिलेगा बड़ा लाभ; जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

Advertisment

Female Naxalite Encounter : बस्तर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ACM रूपी को किया ढेर, शव बरामद

Media Yodha Desk Mon, Apr 13, 2026

Female Naxalite Encounter- बस्तर के जंगलों में एक और बड़ी मुठभेड़… और एक बड़ा नाम खत्म. कांकेर जिले के माचपल्ली इलाके में सुरक्षा बलों ने महिला माओवादी कमांडर ‘रूपी' को मार गिराया है. यह वही रूपी है, जो डीकेएसजेडसी के कुख्यात नक्सली नेता विजय रेड्डी की पत्नी थी जिसे पिछले साल 2025 में मानपुर-मोहला में मुठभेड़ में ढेर किया गया था.

सुरक्षाबलों ने 'रूपी' को मार गिराया

सूत्रों के मुताबिक, छोटेबेठिया-परतापुर थाना सीमा के माचपल्ली-आरामझोरा-हिडूर के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जंगल के भीतर घुसते ही अचानक गोलियां चलने लगीं... जिसके बाद दोनों ओर से तेज फायरिंग हुई. मुठभेड़ थमने के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ.

पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

शव की पहचान नक्सली रूपीके रूप में हुई. वो एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) रैंक की कमांडर है और बस्तर में सक्रिय आखिरी तेलुगू मूल की महिला नक्सली थी. बता दें कि रूपी सुरक्षा एजेंसियों की लिस्ट में लंबे समय से वांछित चेहरा थी. मौके से एक पिस्टल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद हुई है.

नक्सली रूपी का शव बरामद

कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि यह ऑपरेशन पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया था. मुठभेड़ के बाद एक महिला माओवादी कमांडर का शव मिला है, जिसकी पहचान रूपी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रूपी को लगातार आत्मसमर्पण के लिए समझाया जा रहा था, लेकिन उसने हथियार नहीं छोड़े. आखिरकार वही रास्ता उसे मौत तक ले गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन