14th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

Chhattisgarh : इंस्टाग्राम रील्स की आड़ में बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, खेमानी गिरफ्तार, करण अब भी फरार

Media Yodha Desk Tue, Apr 21, 2026

रायपुर : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आड़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे चलाने वाले बाबू उर्फ गुलशन खेमानी को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में उससे जुड़े कई सट्टेबाजों का पता चला है। उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। आईडी लेकर चलाने वालों के अलावा बैंक खातों के बारे में भी पूछताछ की गई। इसमें शहर के कई बड़े सट्टेबाजों का पता चला है। उल्लेखनीय है कि बाबू अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। इसकी आड़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा भी चलाता है। अलग-अलग नाम से कई आईडी बनाकर 25 फीसदी कमीशन पर बेचता है। पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया है। सट्टे के रैकेट में शामिल उसके भाई करण खेमानी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

बाबू और करण अलग-अलग आईडी बनाकर बेचते थे। दोनों का सीधा दुबई से लिंक है। बताया जाता है कि महादेवबुक ऐप की तरह दोनों भाइयों ने आईडी बनाने का बड़ा काम शुरू किया है। इसका इंस्टाग्राम में प्रमोशन भी करते थे। इस कारण ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों की संख्या लगातार बढ़ गई।

बाबू की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने सट्टे की रकम खपाने के लिए इस्तेमाल किए गए कई म्यूल खातों का पता लगाया था, लेकिन अब तक किसी खाताधारक का खुलासा नहीं किया और न ही एक्शन लिया है। शहर के बड़े सटोरियों ने अब खुद की वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित कर लिए हैं। महादेवबुक और अन्ना रेड्डी की तर्ज पर ये नेटवर्क संचालित किए जा रहे थे। इनके प्रचार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की मदद ली जाती थी। इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रचार कर युवाओं को ऑनलाइन बेटिंग के लिए प्रलोभन दिया जाता था। इसके बदले इन्फ्लुएंसरों को मोटी रकम दी जाती थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन