21st June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

Advertisment

CG Weather Update : दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हल्की-मध्यम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Media Yodha Desk Fri, Oct 24, 2025

CG Weather Update : अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 26 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी. इस दौरान रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश के हालात बन रहे हैं. अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली इस बारिश का असर खेतों की खड़ी फसलों पर पड़ेगा. जिन इलाकों में धान की कटाई हो गई है, लेकिन वे अभी खेतों में ही रखे हुए हैं तो उनके खराब होने का खतरा है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन