14th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिलेगा बड़ा लाभ; जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

Advertisment

Chhattisgarh : एक नवंबर से पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, 10 नवंबर तक आम जनता को दी गई छूट

Media Yodha Desk Mon, Oct 27, 2025

जांजगीर चांपा : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने जांजगीर चांपा पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है. वहीं एक नवंबर से एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है. नियम का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 10 नवंबर के बाद नियम तोड़ने वाले आम जनता पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें.

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्राें में यातायात नियमों से संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटना के पांच प्रमुख कारणों बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज गति, मोबाइल फोन पर बात और शराब सेवन कर वाहन चलाने पर फोकस करते हुए जागरूक किया जाएगा.

जागरुकता कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार करेंगे. अभियान के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र के गांव, स्कूल, कॉलेज में जाकर लोगों को दुर्घटना के कारणों और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी. जांजगीर-चांपा पुलिस 10 नवंबर तक यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन