14th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

Diwali 2025 : गृहमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर खरीदी ‘मेड इन इंडिया’ की वस्तुएं, दी स्वदेशी अपनाने का संदेश

Media Yodha Desk Mon, Oct 20, 2025

रायपुर/कवर्धा : दीपावली के शुभ पर्व पर राजधानी रायपुर के बाजारों में सोमवार सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। फुल-पान, पूजा-सामग्री से लेकर मिठाई और कपड़ों की दुकानों तक खरीददारों की लंबी कतारें नजर आईं। पुरानी बस्ती, गोलबाजार और शंकर नगर जैसे प्रमुख बाजारों में दिनभर भीड़ उमड़ी।

त्योहारी भीड़ को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं मालवीय रोड और जयस्तंभ चौक की ओर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

इधर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली के मौके पर 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को आगे बढ़ाते हुए कवर्धा के स्थानीय बाजारों में खरीदारी की। उन्होंने आमजन से आत्मीय मुलाक़ात की ओर छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित करते हुए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संदेश दिया। शर्मा ने सोशल मिडिया पर बाजार भ्रमण की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि, स्वदेशी खरीद से स्थानीय व्यापर को बल मिलने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी सशक्त होता है।

https://twitter.com/i/status/1979946866298294353

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन