17th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत की ये Rare Diseases, जिनके बारे में 90% लोग हैं अनजान, जानिए इनके खतरनाक सच

Advertisment

Chhattisgarh : तहसील परिसर में किसानों का धरना, तहसीलदार के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

Media Yodha Desk Fri, Jan 2, 2026

पिथौरा : महासमुंद जिले के पिथौरा तहसीलदार से परेशान क्षेत्र के किसान तहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं। पिथौरा के पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र सिन्हा के साथ समर्थक और किसान अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारी तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। बुंदेली बरेकेल, जामजूडा, पिथौरा के दर्जनभर किसान पिथौरा तहसीलदार मनीषा देवांगन के खिलाफ आक्रोशित होकर धरने पर बैठे हैं।

किसानों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार पिथौरा तहसीलदार के दफ्तर आकर थक गए पर समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है। किसान अंकित शर्मा, विनोद शर्मा ने बताया कि वे लोग अपनी जमीन का नजरी नक्शा के लिए लगातार पिथौरा तहसीलदार के पास कई बार आए लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। समे लाल, झगरू ने कहा, मैं अपना धान नहीं बेच पा रहा हूं। तहसीलदार के पास समस्या बताते कई बार आ चुका हूं पर कोई समाधान नहीं हो पाया है।

एक साल से तहसीलदार के चक्कर काट रहा हूं। मेरा जमीन संबंधित कार्य अब तक नहीं हो पाया है, जिससे मैं बहुत परेशान हूं। पिथौरा तहसील परिसर में प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठे जितेन्द्र सिन्हा को उठाकर पिथौरा थाना ले गई। वहीं इस मामले में तहसीलदार मनीषा देवांगन ने कहा, अभी मैं ट्रेनिंग में हूं। कार्यालय पहुंचकर किसानों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन