13th August 2026

BREAKING NEWS

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

Advertisment

Census 2026 : प्रगणकों ने 47 हजार घरों तक पहुंचकर 1.62 लाख आबादी का डेटा जुटाया

Media Yodha Desk Tue, May 5, 2026

Census 2026: रायपुर जिले में 1 मई से शुरू हुए घर-घर जनगणना के काम में चार दिन में प्रगणक 47 हजार 341 घरों तक पहुंच चुके हैं। 1 लाख 62 हजार 653 सदस्य इन घरों में निवासरत हैं। दरअसल नक्शा बनाने के बाद प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से 33 सवालों के जवाब ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में 3939 ब्लॉक बनाए गए है। वहीं 2438 ब्लॉक में प्रगणक तेजी से कार्य कर रहे हैं, बाकी 1501 ब्लॉक प्रोग्रेस में हैं। वहीं, प्रदेश की बात की जाए तो दो लाख से अधिक घरों तक प्रगणक अब तक पहुंच चुके हैं। ये सारे आंकड़े सोमवार के शाम 6.30 बजे तक सिस्टम में दर्ज हुए आंकडे़ हैं।

नक्शे से मिल रही राहत

जो प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटा रहा है, उसे पहले अपने-अपने एरिया का नक्शा बनाने कहा गया था। जिससे उन्हें अपने ब्लॉक के घरों की जानकारी हो, और बिना किसी परेशानी के वे अपने एरिया में काम पूरी सके। इससे इन्हें काफी राहत मिल रही है। एक प्रगणक के पास करीब 180-200 घर हैं।

273 लोगों ने एसई आईडी देकर सत्यापन कराया

16 से 30 अप्रैल तक स्वगणना फॉर्म भरने का ऑप्शन दिया गया था। जिसके माध्यम से प्रदेशभर में करीब 1 लाख 42 हजार लोगों ने स्वगणना फॉर्म भरा है। दरअसल स्वगणना फॉर्म भरने के बाद एक एसई आईडी मिलता है, जिसे संभालकर रखना होता है। जब प्रगणक घर पहुंचते है, तो इसी एसई आईडी के माध्यम से ही वे सत्यापन कर जनगणना फॉर्म भरते है। प्रगणक अब तक 273 आईडी का सत्यापन कर चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन