13th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

CG News : गांजा तस्करों की धरपकड़ में DSP की सरकारी गाड़ी चोरी, ऑपरेशन के बीच हुआ बड़ा खेला

Media Yodha Desk Tue, Apr 28, 2026

अंबिकापुर : पुलिस किसी को पकड़ने जाए और फिर उसी के साथ कोई वारदात करने का दुस्साहस कर दिखाए तो इसे क्या कहेंगे? कुछ इसी तरह के मामले से पूरा पुलिस महकमा परेशान हो गया। गनीमत रही कि किस्मत से पुलिस गाड़ी चोर तक मिनटों में पहुंच गई।दरअसल, पुलिस ने गांजा तस्करी और बेचने की मिली सूचना के आधार पर छापा मारने का फैसला किया। कोतवाली पुलिस की टीम अपनी पूरी तैयारी के साथ सत्तीपारा गई, जहां उम्मीद थी कि गांजे के साथ तस्कर भी पकड़ा जाएगा।

पुलिस वहां पहुंच भी गई थी और गाड़ी छोड़ कर गांजे की खोजबीन करने के लिए पूरा स्टॉफ चला गया। हड़बड़ी में बोलेरो में चाबी लगी रह गई। टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे कर रहे थे। सत्तीपारा इलाका वैसे भी नशे की सामग्री बेचने के लिए पहले से बदनाम है। पुलिस का पूरा अमला आसपास तहकीकात करता रहा। इससे पहले कि कोई हाथ आता या गांजा बरामद कर लिया जाता, एकाएक वहां पर एक शातिर चोर मुकेश नामदेव देखा गया। वह छत से नीचे कूदा और नीचे जाकर तुरंत पुलिस की गाड़ी ले भागा।

पीछे- पीछे पुलिस नीचे भागे तो देखा कि उनकी ही बोलेरो गायब हो चुकी है। इससे हड़कंप मच गया। अचानक यह बात सामने आयी कि डीएसपी का मोबाइल फोन तो गाड़ी में ही रह गया है। पुलिस ने उस मोबाइल फोन की लोकेशन मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल देखी और फिर उसी रास्ते पर पीछा करते हुए राम मंदिर तक पहुंच गए। राम मंदिर के नजदीक ही बोलेरो को बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस अनोखे मामले की पुलिस में जमकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन