13th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

स्कूल में शर्मनाक वारदात : नशे में शिक्षक ने बच्चों और शिक्षकों के सामने शर्ट उतार दी, वीडियो हुआ वायरल

Media Yodha Desk Thu, Oct 16, 2025

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी क्षेत्र से एक नशेड़ी शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह क्लास रूम में शिक्षिका और बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर बैठा नजर आ रहा है। आरोप है कि टीचर आए दिन शराब का नशा कर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है।

मामला मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सोन के प्राइमरी स्कूल का है। दरअसल, मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सोन स्थित प्राइमरी स्कूल में विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बीते 14 अक्टूबर को वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। दोपहर करीब एक बजे टीचर ने पहले स्कूल के शिक्षकों से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।

इसके बाद महिला शिक्षकों व बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी में बैठ गया। इसका वीडियो किसी ने बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। आरोप है कि टीचर रोज शराब पीकर स्कूल आता है। वायरल वीडियो में कुर्सी पर बैठा टीचर इतने नशे में दिख रहा कि उसके मुंह से सही तरीके से आवाज तक नहीं निकल रही। उसकी जुबान लड़खड़ा रही। शिक्षा विभाग के अफसरों ने वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच कर दोषी टीचर पर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन