15th June 2026

BREAKING NEWS

घर में मिला बुजुर्ग दंपति का शव, दो अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी

चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, घटना कैमरे में कैद

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, विरोध में मशीन के आगे लेटी महिला, 7 दुकानें ध्वस्त

10 रुपए की फ्रूटी में निकली छिपकली, पीते ही मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ी, इलाके में हड़कंप

सहकारी बैंक मैनेजर पर घूस मांगने का आरोप, विधवा महिला से 10 हजार रुपये की डिमांड का VIDEO वायरल

Advertisment

Sushasan Tihar : कवर्धा के कुई-कुकदूर में अचानक उतरा सीएम साय का हेलिकॉप्टर, पेड़ के नीचे लगेगी चौपाल

Media Yodha Desk Mon, May 4, 2026

Sushasan Tihar : प्रदेशभर में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सुशासन तिहार कार्यक्रम जारी है. अभियान के तहत मुख्यमंत्री साय लोगों के बीच पहुंचकर योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं. साथ ही फरियादों की समस्याओं को सुन रहे हैं. आज सीएम का हेलिकॉप्टर अचानक कवर्धा जिले के पंडरिया तहसील के कुई-कुकदूर में उतरा. सीएम साय के आगमन पर स्थानीय विधायक भावना बोहरा समेत भाजपा नेताओं ने गमछा भेंटकर स्वागत किया. भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित आला अधिकारी मौजूद है. 

पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनएंगे समस्याएं

मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करेंगे और योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे. इसके बाद वे कमराखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा करेंगे. इस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार 

सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में न केवल जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बल्कि शासन की योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी. पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी. शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन