21st June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Collectors Conference 2025 : धान खरीद में अनियमितता पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कलेक्टर होंगे जवाबदेह

Media Yodha Desk Sun, Oct 12, 2025

रायपुर: कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 CM साय ने सख्ती दिखाई और कहा, 15 नवंबर से धान खरीदी होगी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा, धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करने कहा। संवेदनशील केंद्रों की गहन निगरानी के भी निर्देश दिए। पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चौकसी बढ़ेगी। अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए।

  • किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार किसान पोर्टल में

  • किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर करें पूरा

  • किसान पंजीयन में धीमी प्रगति वाले जिलों से आगे की कार्ययोजना की ली जानकारी

  • दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क की समस्या होने पर विशेष शिविर लगाकर करें पंजीयन

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में बैठक जारी है। बता दें कि इसी तरह 13 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। पहली बार कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस होगी, जिसमें वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जबकि 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के साथ ही राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन