14th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

CG Accident News : बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 17 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक

Media Yodha Desk Mon, Apr 20, 2026

नारायणपुर : जिले के धौड़ाई-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर पल्ली बाईपास के पास आज रविवार को एक सड़क हादसे में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बस आमदई माइंस क्षेत्र से आ-जा रही थी, तभी पल्ली बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। सभी घायलों को तत्काल धौड़ाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, आस-पास के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया । पुलिस मामले की जांच कर रही है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन