14th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

दो गुटों में खूनी संघर्ष : तलवार और पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक

Media Yodha Desk Mon, Apr 20, 2026

कोरिया : जिले के चरचा थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाजार पारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसा भड़क उठी। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में धारदार हथियारों और ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, चरचा कॉलरी के बाजार पारा में हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए।

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते अचानक स्थिति बेकाबू हो गई और देखते ही देखते कई लोग हमले की चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग सहमे हुए हैं।

इस मामले में चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन