14th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिलेगा बड़ा लाभ; जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

Advertisment

CG College Admission : कृषि-पशुपालन समेत 60 से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन शुरू, व्यापमं का नोटिफिकेशन जारी, जानें अंतिम तारीख

Media Yodha Desk Wed, Apr 15, 2026

CG College Admission: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार प्रवेश परीक्षाओं के लिए इस महीने की 27 तारीख तक आवेदन किया जा सकता है।जानकारी के अनुसार इसके आवेदन की अंतिम तारीख 27 अप्रैल है। तो वहीं इसके लिए परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जा सकती है। पीएटी (PAT) का फुल फॉर्म प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (Pre Agriculture Test) और पीपीवीटी प्रवेश परीक्षा राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

प्रवेश परीक्षा के जरिए इन विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित कॉलेजों में दाखिला मिलेगा—

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय

इन प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से 33 कृषि कॉलेज, 4 कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, 17 उद्यानिकी कॉलेज, 1 वानिकी कॉलेज, 1 फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज, 1 पशु चिकित्सा कॉलेज, 1 डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज, 1 मत्स्य पालन कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

आपको बता दें इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए दिए जाने वाली एग्जाम फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। 

स्थानीय उम्मीदवारों को शुल्क वापसी

आपको बता दें इसमें छत्तीसगढ़ के जो स्थानीय निवासी अभ्यर्थी हैं उनका परीक्षा शुल्क शासन के नियमों के अनुसार वापस कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि ये परीक्षा कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका है।    

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन