20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Chhattisgarh : EV कार में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुई गाड़ी

Media Yodha Desk Sat, Oct 11, 2025

बिलासपुर: छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में शादी से महज एक महीने पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान सिद्धार्थ पांडेय के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि पूर्व पार्षद के पति पूर्णानंद चंद्रा की मारपीट के बाद बेटे सिद्धार्थ की मौत हुई है. उन्‍होंने पुल‍िस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात सिद्धार्थ और पूर्णानंद चंद्रा के बीच विवाद हुआ. परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पूर्णानंद ने सिद्धार्थ के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. युवक ने इसकी शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

रात को घर लौटने के बाद सिद्धार्थ के सीने में अचानक दर्द उठा. परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है, हालांकि परिवार का कहना है कि झगड़े और तनाव के कारण ही उसकी जान गई है.

चल रहा था पुराना विवाद

शहर में चर्चा है कि दोनों के बीच जमीन के लेनदेन और पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया. सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले ही पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसमें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का भी जिक्र था.

घर में मातम छाया

इधर, सिद्धार्थ की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को बेटे की मौत ने तोड़ दिया है. खुशियों के माहौल बीच घर में मातम छा गया है. परिजन अब न्याय की मांग कर पुलिस से निष्पक्ष जांच की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन