16th June 2026

BREAKING NEWS

1 लाख की रिश्वत लेते CEO, बाबू और चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा... मालगाड़ी की चपेट में आई हथिनी की मौत, मौके पर डटा रहा हाथियों का झुंड

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक, नए शिक्षण सत्र का हुआ आगाज

DRDO ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

जून आधा बीता, फिर भी छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, लोगों को राहत का इंतजार

Advertisment

Naxalite surrender In Rajnandgaon : नक्सलियों को बड़ा झटका! 15 साल की उम्र में संगठन में शामिल टेटकी ने किया आत्मसमर्पण

Media Yodha Desk Thu, Apr 23, 2026

Naxalite surrender In Rajnandgaon : बस्‍तर के रावघाट एरिया कमेटी मेंबर माओवादी उर्मिला उर्फ टेटकी (28) ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्‍यालय में आत्‍समर्पण किया है। बुधवार की शाम वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका विधिवत आत्‍मसमर्पण कराया जाएगा। उर्मिला मूलत: मानपुर ब्‍लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली है।

वह 13 वर्ष तक सशस्‍त्र माओवादियों के साथ बस्‍तर में सक्रिय रही। वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आखिरी माओवादी कैडर बताई जा रही है। उसने बताया कि 15 वर्ष की आयु में ही डीवीसीएम जंगू उसे अपने साथ बस्‍तर के कोयलीबेड़ा लेकर गया जहां उसे संगठन में शामिल गया था। उर्मिला से यह जानकारी भी मिली कि डेढ़ माह पूर्व ही वह डीवीसीएम हार्डकोर माओवादी चंदर और एसीएम रुपी से कांकेर के जंगल में मिली थी।

इसके बाद मुठभेड़ में रुपी मारी गई जबकि चंदर अब भी एक दर्जन साथियों के साथ बस्‍तर में सक्रिय है। उर्मिला कुछ दिनों पहले बगैर हथियार के ही जंगल के रास्‍ते बस्‍तर से मोहला की ओर रवाना हुई थी। वह पैदल ही मानपुर के जंगल पहुंची जहां से उसके आत्‍मसमर्पण का रास्‍ता खुला। वह अपने गृह जिले में ही आत्‍समर्पण करना चाहती थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन