13th August 2026

BREAKING NEWS

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

Advertisment

IPL 2026 : बोर्ड टॉपर्स के लिए बड़ा तोहफा... 10 मई को रायपुर में लाइव देखेंगे RCB vs MI मुकाबला

Media Yodha Desk Mon, May 4, 2026

IPL 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले छात्रों के लिए एक खास पहल की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को IPL मैच देखने का अवसर दिया जाएगा। विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, चयनित छात्रों को 10 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL मैच दिखाया जाएगा।

इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसे छात्र लाइव स्टेडियम में देख सकेंगे। इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक छात्र के साथ एक शिक्षक का होना अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम के तहत सभी चयनित छात्रों को 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर में रिपोर्ट करना होगा।

इसके बाद वहां से विद्यार्थियों को बसों के माध्यम से स्टेडियम ले जाया जाएगा, जहां वे मैच का आनंद लेंगे। शिक्षा विभाग की इस पहल को छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के रूप में देखा जा रहा है। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा, जिसमें शिक्षा के साथ खेल के प्रति भी उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन