10th August 2026

BREAKING NEWS

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

'टॉक्सिक' के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- 'लोगों की बातों की परवाह मत करो'

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

Advertisment

कपिल शर्मा को चुनौती देंगे समय रैना? : नेटफ्लिक्स पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की आहट से बढ़ा क्रेज

Media Yodha Desk Thu, Jun 18, 2026

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना 2025 में अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर खूब चर्चा में रहे। रणवीर अल्लाहबादिया के एक स्टेटमेंट के बाद देखते ही देखते ये शो और खुद समय रैना विवादों में घिर गए। शो के चलते समय रैना के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गईं। जिसके बाद समय रैना ने इस शो के विवादित एपिसोड के साथ-साथ सभी एपिसोड्स डिलीट कर दिए। इस कलेश को अब 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है और अब समय भी दर्शकों के बीच वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। जी हां, समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनका शो यूट्यूब पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने की संभावना है।

अनोखे अंदाज में किया सीजन 2 का ऐलान

नेटफ्लिक्स इंडिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर मजेदार पोस्ट साझा किया और समय रैना के कॉमेडी और टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के बारे में जानकारी दी। यह शो, जो पहली बार पिछले साल फरवरी में YouTube पर आया था, अब दूसरे सीज़न के लिए रिन्यू हो गया है और इसे इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है। जैसे ही समय रैना और स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने शो से संबंधित नया पोस्ट शेयर किया है, जिस पर आम यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है।

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2'  को नींबू-मिर्च की जरूरत

नेटफ़्लिक्स ने सोशल मीडिया पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में नजर आने वाले बॉडीगार्ड की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- 'कमेट में नींबू-मिर्च ड्रॉप करें, हमें इसकी जरूरत पड़ने वाली है।' इस पोस्ट पर आशीष चंचलानी, हर्ष लिंबाचिया, रैपर रफ्तार, बशीर अली और कॉमेडियन राजीव ठाकुर सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। अब तक इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर 6,19,000 से ज्यादा लाइक्स और 29,000 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।

क्या कपिल शर्मा से होगी टक्कर?

इस पोस्ट के सामने आते ही अब ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या अब समय रैना, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से टक्कर लेने वाले हैं, क्योंकि उनका शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' भी नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होता है और टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह बनाए रहता है। ऐसे में कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए ये सवाल उठाया है। पिछले दिनों समय रैना, कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचे थे और इस दौरान उनके साथ रणवीर अल्लाहबादिया भी मौजूद थे। बता दें, समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' के दौरान अपने पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। हालांकि,  'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' की रिलीज डेट और समय के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बारे में सब कुछ

समय रैना के कॉमेडी टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद की बात करें तो इसकी शुरुआत तब हुई जब पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है) ने शो के एक एपिसोड में माता-पिता को लेकर एक अनुचित टिप्पणी कर दी। उनकी इस टिप्पणी की ऑनलाइन काफी आलोचना हुई, जिसके कारण इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज हो गई और समय रैना को वीडियो प्लेटफॉर्म से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन