10th August 2026

BREAKING NEWS

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

'टॉक्सिक' के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- 'लोगों की बातों की परवाह मत करो'

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

Advertisment

Upcoming film : 'टॉक्सिक' के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- 'लोगों की बातों की परवाह मत करो'

Media Yodha Desk Mon, Aug 10, 2026

Upcoming film: यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से इस ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गैंगस्टर ड्रामा में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक में कियारा छाई रहीं, लेकिन पिछले दिनों वह इस अपकमिंग फिल्म में इंटीमेट सीन को लेकर ट्रोल्स से घिर गईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हो रही आलोचना के बीच सुपरस्टार यश, कियारा आडवाणी के समर्थन में सामने आए हैं। बेंगलुरु में आयोजित 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने इन आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी और कियारा का हौसला बढ़ाते हुए इस तरह कि ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं की परवाह न करने की सलाह दी और कहा कि वह वो करें, जिस पर उन्हें यकीन है।

कियारा के सपोर्ट में उतरे यश

शनिवार को बेंगलुरु में 'टॉक्सिक' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा भी शामिल हुईं। इस दौरान, यश ने अपने रोल और काम के प्रति कियारा के समर्पण की भी तारीफ की और कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक उनके काम को जरूर पसंद करेंगे। इस फिल्म में कियारा, नादिया नाम की सर्कस आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं और यश के साथ उनके रोमांटिक सीन पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं। फिल्म टीजर और सॉन्ग 'तबाही' में दोनों किरदारों के बीच इंटीमेट पल दिखाए गए थे, जिसके बाद कियारा को सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया जाने लगा।

यश ने की कियारा की तारीफ

ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने कियारा की तारीफ करते हुए कहा, 'आपने इस फिल्म में जो रोल निभाया है, ट्रेलर में बस उसकी एक छोटी सी झलक है। आप अपने काम को लेकर सच में बहुत डेडिकेटेड हैं। मैंने सेट पर आपको मेहनत करते देखा है। शुरुआत में हमे लगा कि इतने सारे एक्टर्स हैं तो शायद समस्या हो सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआत से ही कियारा बहुत डाउन टू अर्थ रही हैं और उन्होंने इस किरदार और फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया।'

बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर कियारा की ट्रोलिंग पर रिएक्शन

इसके बाद यश ने कियारा से कहा कि वे इस बात की चिंता न करें कि लोग क्या बोल रहे हैं और वो करें जो उन्हें सही लगता है। यश कहते हैं-  'और एक एक्टर होने के नाते आपको जिन चीजों से गुजरना पड़ता है, उनकी परवाह न करें। आप जिस चीज पर विश्वास करती हैं, वही करें। बाद में वही लोग आपको सराहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे, जो आलोचना कर रहे थे। बस बात इतनी है कि हम अपने समय से थोड़ा आगे हैं।'

कियारा ने भी की यश की तारीफ

इवेंट के दौरान कियारा ने भी यश की जमकर तारीफ की और साथ ही 'टॉक्सिक' को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया। कियारा ने फिल्म में अपने किरदार नादिया के बारे में बात करते हुए यश और निर्देशक गीतू मोहनदास का शुक्रिया अदा किया। कियारा ने कहा कि यश और गीतू मोहनदास ने ही फिल्म में उन्हें नादिया बनाने की बात मेनिफेस्ट की थी। उन्हें उनमें वो क्षमता दिखी। कियारा ने कहा- 'इससे पहले कि मुझे पता चलता कि एक एक्टर के तौर पर मैं इतना निडर कदम उठाने के लिए तैयार हूं, यश और गीतू ने मुझ पर यकीन किया।'

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन