21st August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

Railway Vacancy 2026 : रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए 192 पदों पर भर्ती खुली

Media Yodha Desk Sun, Mar 15, 2026

Railway Vacancy 2026: अगर आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है. भारतीय रेलवे के रेल व्हील फैक्ट्री ने अलग-अलग ट्रेड में 192 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी की है. इसमें फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और अन्य कई ट्रेड शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और कम से कम 50% अंक होने चाहिए. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है. ITI का सर्टिफिकेट NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए.

उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए.उम्र की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी. SC और ST वर्ग को 5 साल तथा OBC वर्ग को 3 साल की उम्र में छूट दी जाएगी.

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 10,899 रुपये से 12,261 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो आगे नौकरी पाने में मददगार साबित हो सकता है.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है.उम्मीदवार रेल व्हील फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे स्पीड पोस्ट के जरिए इस पते पर रा आवेदन फॉर्म इस पते पर भेजें: Senior Personnel Officer-II Personnel Department Rail Wheel Factory Yelahanka, Bengaluru भेजना होगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन