20th August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

ब्लू वाटर में दर्दनाक हादसा : शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

Media Yodha Desk Thu, Aug 20, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम एक युवक डूब गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आदिल खान और तौफ़ीक़ तैरकर ब्लू वाटर पार करने की कोशिश कर रहे हैं। तालाब के बीच में पहुंचने के बाद आदिल डूब जाता है और तौफीक तैरकर सुरक्षिक बाहर आ जाता है।

जानकारी के अनुसार, मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान (उम्र करीब 24 वर्ष) अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लग गई। बताया जा रहा है कि आदिल और उसके एक दोस्त ने पानी में छलांग लगाई। इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए SDRF टीम से संपर्क किया। टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन रात होने के साथ-साथ ब्लू वाटर में पानी काफी गहरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। गुरुवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन