19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Vice President Election : NDA ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का किया ऐलान, जानिए कैसे हुआ चयन?

Media Yodha Desk Mon, Aug 18, 2025

C. P. Radhakrishnan Profile: महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. रविवार को इसकी घोषणा कर दी गई. रविवार को नई दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा की. नड्डा ने बताया कि राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. इससे पहले वो झारखंड में भी राज्यपाल रहे हैं. तेलगाना के गर्वनर का भी चार्ज इनके पास रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि इनके पास 40 साल के राजनैतिक जीवन का अनुभव है. वो दो बार लोकसभा के सांसद भी रहे हैं.

सीपी राधाकृष्णन का कैसे किया गया चयन

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार की तलाश चल रही थी. धनखड़ के अंतिम समय में सरकार के साथ उनकी तल्खी को लेकर यह तय हो गया था कि इस बार बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले किसी नेता को उम्मीदवार चुना जाएगा. 

7 तारीख को NDA के सभी फ्लोर लीडर की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का चयन पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. जिसके बाद भाजपा आलाकमान ने उम्मीदवार की तलाश शुरू की. रविवार को दिल्ली में करीब 2 घंटे तक चली पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी.

फिर एनडीए के सभी सहयोगी दलों से राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के बारे में बताया गया. साथ ही यह बताया गया कि उन्हें ही क्यों चुना जा रहा है. इसके बाद जेपी नड्डा ने सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन