11th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

MTS Recruitment 2026 : इस सरकारी विभाग में खुले कई पद, वेतन 56,900 तक

Media Yodha Desk Thu, Mar 12, 2026

MTS recruitment 2026: भारत सरकार ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले एनिमल वेलफेयर बोर्र्ड ऑफ इंडिया (AWBI) ने ये भर्तियां निकाली हैं. मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑफलाइन ही की जा सकती है. एम्प्लॉयमेंट न्यूज में भर्ती विज्ञापन जारी होने के  60 दिनों के अंदर आवेदन फॉर्म नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है. जबकि अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए. उम्र में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी

कितने पदों पर होगी भर्ती

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के तीन (03) पदों को सीधी भर्ती की जाएगी. ग्रुप ‘C' पोस्ट्स रिक्रूटमेंट रेगुलेशन, 2024 के अनुसार, पे मैट्रिक्स का लेवल 1 होगा. यानी हर महीने 18,000–56,900 रुपये सैलरी दी जाएगी. योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन कर दें. नोटिफिकेशन के अनुसार खाली पदों की संख्या को बदला भी जा सकता है. साथ ही AWBI बिना कोई कारण बताए रिक्रूटमेंट प्रोसेस को कैंसल या बदलने का अधिकार भी रखता है.

एप्लीकेशन का फ़ॉर्मेट और डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन www.awbi.gov.in पर उपलब्ध हैं. अधूरे या देर से आए एप्लीकेशन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए फॉर्म को सावधानी के साथ भरें. आपकी और से फॉर्म भरते हुए की गई एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है. आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है.

इस पते पर भेजे एप्लीकेशन फॉर्म

www.awbi.gov.in पर जाकर  एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसमें पूछी कई हर जानकारी सही से भरें और इस पते पर भेज दें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन