10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

Shimla Cloud Burst : रामपुर के शांदल में फटा बादल, नाले में आई बाढ़ से मचा हड़कंप...

Media Yodha Desk Thu, Aug 7, 2025

शिमला-हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर में बीती रात को भारी बारिश के चलते बीती रात को शांदल में स्लेटी खड्ड में बाढ़ आ गई. नाले में पानी बढ़ने से आसपास की रिहाइश में लोगों में दहशत फेल गई. हालांकि, इस फ्लेश फ्लड में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. उधर, बीती रात को लगातार बारिश के चलते नोगली खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ा.

जानकारी के अनुसार, दर्शल इलाके में यह फ्लेश फ्लड आया और फिर  इससे तकलेच बाजार के बीचोंबीच बहने वाले नोगली नाले में अचानक बाढ़ आ गई. पानी का तेज बहाव नीचे इलाकों की ओर बढ़ा, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर चले गए. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है और रात को ही बारिश थम गई थी.

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन से भारी बारिश हो रही है और फ्लेश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज फिर प्रदेश के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में आज बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है. मौसम विभाग ने भूस्खलन, नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि और सड़क अवरोध जैसी आशंकाओं को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन